• Home
  • बिजनेस
  • एयरटेल अपने ग्राहकों को दे रही एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा
Airtel Offers Free Adobe Express to its Customers

एयरटेल अपने ग्राहकों को दे रही एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2026। भारती एयरटेल अब अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह साझेदारी एयरटेल के सभी ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे वे हाई क्वालिटी वाली सोशल मीडिया एसेट्स, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो और किसी भी प्रकार के डिजाइन को तेजी से और सहज तरीके से तैयार कर सकेंगे। लगभग रु4,000 मूल्य वाला एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम अब एक वर्ष के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा।

एयरटेल के कौन से ग्राहकों को मिलेगा लाभ

  • एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
  • इसमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं।
  • ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप पर लॉग इन करके इस सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं।
  • इसके लिए किसी भी प्रकार के क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।

क्रिएटिव टूल्स अब लग्जरी नहीं

सिद्धार्थ शर्मा, सीईओ कनेक्टेड होम्स एंड डायरेक्टर मार्केटिंग, ने कहा, यह साझेदारी केवल तकनीक तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को अत्याधुनिक एआई टूल्स के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि वे सृजन और नवाचार कर सकें। चाहे वह छात्र हो जो अपना पहला रिज़्यूमे बना रहा है, छोटा कारोबारी जो पोस्टर डिजाइन कर रहा है, या कोई कंटेंट क्रिएटर जो अपने फॉलोअर्स के लिए वीडियो एडिट कर रहा है, हम हर एयरटेल ग्राहक को खुद को व्यक्त करने के लिए आवश्यक टूल्स उपलब्ध कराना चाहते हैं। एडोबी एक्सप्रेस के साथ विश्वस्तरीय क्रिएटिव टूल्स अब लग्जरी नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक वास्तविकता बन गए हैं।

एडोबी एक्सप्रेस उत्साहित

एडोबी डिजिटल मीडिया के प्रेसिडेंट डेविड वाधवानी ने कहा, हम एडोबी एक्सप्रेस के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे आसानी से कुछ भी बना सकें और अपनी अलग पहचान बना सकें। एयरटेल के साथ साझेदारी करके हम भारत भर में लाखों लोगों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम निशुल्क उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। यह भारत की जीवंत क्रिएटर इकॉनमी के विकास को गति देगा और लोगों को ऐसा कंटेंट तैयार करने की सुविधा देगा जो वास्तव में अलग नजर आए, चाहे वह अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हो, अपने व्यवसाय को विस्तार देना हो या अपनी रुचियों को आगे बढ़ाना हो।