बिजनेस

मीशो और यूट्यूब शॉपिंग ने की साझेदारी, कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेंगे कमाई के नए अवसर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 19, 2026
1 min read • 1.2k views
मीशो और यूट्यूब शॉपिंग ने की साझेदारी

रायपुर, 19 नवंबर 2026। मीशो ने यूट्यूब शॉपिंग के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स को कमाई के नए अवसर देना है। इस साझेदारी के तहत योग्य यूट्यूब क्रिएटर्स अपने वीडियो, शॉट्स और लाइव स्ट्रीम में सीधे मीशो के प्रोडक्ट्स को टैग कर सकेंगे। यूट्यूब के तय शत को पूरा करने वाले ऐसे क्रिएटर्स भी इस प्रोग्राम से जुड़ सकेंगे, जिनके कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स हैं। क्रिएटर्स के वीडयो के जरिए खरीदारी होने पर उन्हें कमीशन मलेगा। इससे वे अपने दर्शकों को प्रोडक्ट्स की जानकारी देने के साथ साथ कमाई भी कर सकेंगे।

मीशो की साझेदारी में क्या-क्या

  • इस साझेदारी के जरए कंटेंट क्रिएटर्स को मीशो पर 40 केटेगरी में उपलब्ध 3 करोड़ से अधक प्रोडक्ट्स को प्रोमोट करने का मौका मलेगा।
  • ये प्रोडक्ट्स 2 लाख से ज्यादा विक्रेताओं द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • फैशन, ब्यूटी, घर के सजावट और रसोई के सामान जैसे कई प्रोडक्ट्स को क्रिएटर्स अपने रिव्यु वीडियो, स्टाइलिंग वीडियो, शॉपिंग वीडियो और लाइव स्ट्रीम में दिखा सकेंगे।
  • इससे दर्शकों को अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी मिलेगी और वे कुछ ही क्लिक में मीशो से खरीदारी भी कर सकेंगे।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई के नए रास्ते

यूट्यूब पर किसी प्रोडक्ट्स से जुड़े वीडयो को लोग अपलोड होने के लंबे समय बाद भी सर्च करके देख सकते हैं । ऐसे में क्रिएटर्स को अपने पुराने वीडियो के जरिए भी कमीशन कमाने का मौका मिल सकता है। मीशो के जनरल मैनेजर, कंटेंट कॉमर्स, निकिता दावड़ा ने कहा, यूट्यूब शॉपिंग के साथ यह साझेदारी कंटेंट क्रिएटर्स के लए एक बड़ा अवसर है। इससे यूट्यूब के व्यापक पहुंच और मीशो पर किफायती कीमतों में उपलब्ध प्रोडक्ट्स एक साथ आएंगे। क्रिएटर्स को अपनी पहुंच बढ़ाने और उसके जरिए कमाई करने के ज्यादा मौके मिलेंगे। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी भारत में कंटेंट के जरिए होने वाली खरीदारी को और बढ़ावा देगी।

यूट्यूब इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, गुंजन सोनी ने कहा, यूट्यूब का उद्देश्य देशभर के कंटेंट क्रिएटर्स के लए ऐसा शॉपिंग प्लेटफार्म तैयार करना है, जहां सभी को कमाई के समान अवसर मिल सकें। मीशो के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।