Join US

टीएमसी नेता मुकुल रॉय का कार्डियक अरेस्ट से निधन

कोलकाता, 23 फरवरी 2026। पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें 22 फरवरी की रात 1:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया। इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है।

टीएमसी नेता मुकुल रॉय के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया है। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया है।