छत्तीसगढ़

डॉ रमन सिंह का कमर आपरेशन सफल, एक्स पर साझा की जानकारी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 25, 2026
1 min read • 1.2k views
डॉ रमन सिंह का कमर आपरेशन सफल

रायपुर, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की स्लिप डिस्क (कमर संबंधी समस्या) की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। डॉ. रमन सिंह ने पोस्ट में लिखा, आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित अस्पताल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का आपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है और चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप मैं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूं।

आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूं। सर्जरी कोयंबटूर के गंगा स्पाइन हॉस्पिटल में हुई। डॉ. सिंह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य जांच के लिए वहां थे। सर्जरी से पहले 23 फरवरी को वे रायपुर से विशेष विमान से कोयंबटूर रवाना हुए थे। डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं। उनकी अनुपस्थिति में बजट सत्र की कार्यवाही वरिष्ठ सदस्य धरमलाल कौशिक और धरमजीत सिंह संभाल रहे हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।