फिल्म

विजय-रश्मिका का रिसेप्शन 4 मार्च को, पीएम मोदी को दिया न्योता

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 27, 2026
1 min read • 1.2k views
विजय-रश्मिका का रिसेप्शन 4 मार्च को

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026। अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शुक्रवार 27 फरवरी की शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। 26 फरवरी को राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के साथ विवाह संपन्न होने के बाद अब यह जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन की तैयारी में जुटा है। इसी सिलसिले में नवयुगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने भी आत्मीयता के साथ नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

उदयपुर में आयोजित शादी समारोह निजी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें करीबी रिश्तेदार और फिल्म उद्योग से चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। विवाह में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों का समावेश चर्चा का विषय रहा। अब हैदराबाद में होने वाला रिसेप्शन भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म, राजनीति और उद्योग जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।