• Home
  • देश
  • 9-14 वर्ष की बालिकाओं को लगेंगे सर्वाइकल कैंसर रोधी टीके, मोदी ने शुरू किया अभियान
9-14 वर्ष की बालिकाओं को लगेंगे सर्वाइकल कैंसर रोधी टीके

9-14 वर्ष की बालिकाओं को लगेंगे सर्वाइकल कैंसर रोधी टीके, मोदी ने शुरू किया अभियान

अजमेर, 28 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 को अजमेर की पवित्र धरती से देश की आधाी आबादी को सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से बचाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने इसके लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

देश भर में 9 से 14 साल तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीका लगाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है।

3 चरणों में लगेंगे टीके

  • ये टीकाकरण अभियान 3 चरणों में चलाया जाएगा, जिसमें 9-14 वर्ष की आयु की लड़कियां शामिल होंगी।
  • पहले साल के दौरान कम से कम 2.6 करोड़ लड़कियों को वैक्सीन लगेगी।
  • अगले साल 9 साल की 50 लाख से एक करोड़ लड़कियां बढ़ जाएंगी।
  • इन्हें दूसरे और तीसरे साल में वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • ये अभियान स्कूलों और मौजूदा टीकाकरण केंद्रों के जरिए चलाया जाएगा।