रायपुर, 3 मार्च 2026। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2026-27 के बजट में समाज के सभी वर्ग को लाभान्वित किया है। यह बजट राज्य के विकास को गति पहुंचाने वाला है। रोड कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया गया है।
बस्तर के अबुझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना का प्रावधान क्रांतिकारी कदम है। इससे बस्तर की प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर कौशल प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। राजधानी रायपुर में मेट्रो संचालन के प्रयास की दिशा में भी बजट में प्रावधान किया जाना सुखद है।
रायपुर शहर में बढ़ रहे यातायात को सुगम बनाने की दिशा में भी सराहनीय प्रयास किये गये हैं। बजट में किसान, नौजवान, शिक्षा, व्यापार सभी क्षेत्र को पर्याप्त अवसर दिया गया है। इसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की जितनी सराहना की जाये कम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में यह बजट राज्य के विकास को गति प्रदान करेगा।















