Join US

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस फूलो देवी नेताम को फिर भेजेगी राज्यसभा, बनाया उम्मीदवार

रायपुर, 5 मार्च 2026। कांग्रेस छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर राज्यसभा भेजेगी। उम्मीदवारों की जारी सूची में उनका नाम शामिल है। राज्यसभा के लिए फिर से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीर पोस्ट करते हुए भूपेश बघेल ने लिखा-आज राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को उनके रायपुर निवास पहुंचकर राज्यसभा हेतु पुनः नामित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस ने और किसे बनाया उम्मीदवार

  • तेलंगाना से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और वेमुला नरेंद्र रेड्डी।
  • छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
  • हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
  • Karmveer Singh Bauddh को टिकट दिया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
  • तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक।