• Home
  • देश
  • परवान चढ़ी यूपी कैडर के दो IPS की प्रेम कहानी, 29 मार्च को बजेगी शहनाई
IPS Krishan Bishnoi and Anshika Verma

परवान चढ़ी यूपी कैडर के दो IPS की प्रेम कहानी, 29 मार्च को बजेगी शहनाई

लखनऊ, 7 मार्च 2026। यूपी कैडर के दो IPS की प्रेम कहानी परवान चढ़ने जा रही है। ये दोनों जांबाज अफसर 29 मार्च 2026 को अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो हमसफर जाएंगे। इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इस जोड़ी की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। ये हैं संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई (IPS Krishan Bishnoi) और बरेली एसपी साउथ अंशिका वर्मा (IPS Anshika Verma)। 29 मार्च को यह दोनों युवा आईपीएस विवाह के बंधन में बंधेंगे।

सोशल मीडिया पर चर्चा में यह जोड़ी

यूपी पुलिस के ये दोनों अधिकारी अपनी कार्यशैली और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। 29 मार्च को होने वाली इस शादी को लेकर उनके विभाग और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है। कृष्ण बिश्नोई जहां अपनी तेज-तर्रार छवि के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं अंशिका वर्मा भी अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति और कड़क पुलिसिंग के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

कौन हैं IPS कृष्ण बिश्नोई

वर्तमान में संभल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात कृष्ण बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। वह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की अक्सर चर्चा होती रहती है।

कौन हैं IPS अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा यूपी कैडर की 2021 बैच की चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाली अंशिका ने अपने दूसरे प्रयास में बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर मिसाल कायम की थी। उनकी सफलता की कहानी लाखों सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शादी की तैयारियां और मेहमान

खबरों के अनुसार, 29 मार्च को होने वाले इस विवाह समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी, राजनेता और प्रशासनिक अमला शामिल हो सकता है। शादी के कार्यक्रम निजी रखे गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।