• Home
  • वैकेंसी
  • महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में 667 पदों पर होगी भर्ती, करें आवेदन
MCL Recruitment 2026

महानदी कोलफील्ड लिमिटेड में 667 पदों पर होगी भर्ती, करें आवेदन

नई दिल्ली, 13 मार्च 2026। Mahanadi Coalfields Limited (MCL) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 667 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2026 तय की गई है।

MCL की इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद Mining Sirdar के हैं।

पोस्ट वाइज वैकेंसी

  • Jr. Overman T&S Gr-C : 192 पद
  • Mining Sirdar T&S Gr-C : 448 पद
  • Surveyor T&S Gr-B : 24 पद
  • Translator (Tr.) OL Clerical Gr. III : 1 पद
  • Technician (Pathology) : 2 पद

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां MCL Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोलें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

यहां क्लिक कर देंखें नोटिफिकेशन : MCL Recruitment 2026 Notification

कौन कर सकता है आवेदन

Mining से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार के पास Mining Engineering में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए 12वीं पास, BA हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ या Pathology में डिप्लोमा भी मांगा गया है।