• Home
  • छत्तीसगढ़
  • HNLU और FES ने किया MOU, संवरेगा छात्र-छात्राओं का भविष्य
HNLU और FES ने किया MOU

HNLU और FES ने किया MOU, संवरेगा छात्र-छात्राओं का भविष्य


रायपुर, 15 मार्च 2026। हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) ने विधि, विकास और सामान्य शासन के क्षेत्रों में अनुसंधान एवं छात्रों के करियर के अवसरों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए सहयोगात्मक शोध के प्रयासों को बढ़ावा देना और पारिस्थितिक स्थिरता के लिए एक रचनात्मक कानूनी ढांचे को मजबूती प्रदान करना है।

इस महत्वपूर्ण समझौते पर छत्तीसगढ़ FES की राज्य प्रमुख डॉ. मनजीत कौर बल और HNLU के प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए।

साझा संसाधनों के मॉडल पर लौटने की आवश्यकता

HNLU के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने आधुनिक विकास मॉडलों की कमियों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज के समय में साझा संसाधनों की पारिस्थितिक स्थिरता के लिए एक ऐसे कानूनी ढांचे की आवश्यकता है, जो सामुदायिक भागीदारी को समर्थन दे। उन्होंने पारंपरिक ‘साझा संसाधन मॉडल’ की प्रासंगिकता पर विशेष जोर दिया।

सतत विकास के लिए नई दिशा

डॉ. मनजीत कौर बल ने अपने संबोधन में कहा कि सतत विकास की दिशा में ऋएर निरंतर कार्यरत है और ऌठछव के साथ यह साझेदारी समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम को ऋएर-छटए की प्रोग्राम मैनेजर सुश्री पूजा चंद्रन और शिवम संडिया ने भी संबोधित किया।

छात्रों के लिए खुलेंगे करियर के नए द्वार

कार्यक्रम में ‘डीन रिसर्च’ प्रोफेसर (डॉ.) विष्णु कुनूरायर ने प्रस्तावित सहयोग के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इस समझौते से विश्वविद्यालय के छात्रों को न केवल पर्यावरण कानून और शासन के क्षेत्र में इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर अनुसंधान करने का अनुभव भी प्राप्त होगा। पर्यावरण विधि केंद्र के प्रमुख डॉ. राणा नवनीत रॉय ने भी इस दौरान सक्रिय चर्चा में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की छात्राएं सुश्री देवांशी तिवारी और सुश्री ऋषिता देशलहरा ने किया। अंत में डॉ. अंकित अवस्थी (संयोजक, इंटर्नशिप एवं रिक्रूटमेंट समिति) ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।