नई दिल्ली, 24 मार्च 2026। SSB अर्थात सशस्त्र सीमा बल में 827 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसका अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 21 मार्च 2026 से आवेदन भी शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 206 है। उम्मीदवार ssb.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: 100 रुपये
- एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
- फिजिकल एफिशिएंसी और स्टैंडर्ड टेस्ट
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट (ट्रेड्स और ड्राइवर के लिए)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और भाषा से पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- ssb.gov.in पर जाएं।
- Constable Tradesman/Driver Apply लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
Read More : रेलवे में 11000+ असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

















