• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 23वें विलेम सी. मध्यस्थता मूट में एचएनएलयू टीम उपविजेता
23वें विलेम सी. मध्यस्थता मूट में एचएनएलयू टीम उपविजेता

23वें विलेम सी. मध्यस्थता मूट में एचएनएलयू टीम उपविजेता

रायपुर, 24 मार्च 2026। विलेम सी. विस ईस्ट इंटरनेशनल कमर्शियल आर्बिट्रेशन मूट में हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर की टीम उपविजेता रही। यह आयोजन हांगकांग में हुआ। एचएनएलयू की टीम ने यह उपलब्धि दुनिया के अग्रणी विधि संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए हासिल की।

टीम के सदस्यो में सौम्या जैन, गौरव अग्रवाल, श्रियुथ सिंह, शौर्य झा, विधि चौधरी और आदित्य महारवाल शामिल रहे। एचएनएलयू को क्लेमेन्ट मेमोरेंडम के लिए आनरेबल मेंशन भी प्राप्त हुआ। सौम्या जैन को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए आनरेबल मेंशन से सम्मानित किया गया।

विस ईस्ट मूट के 23वें संस्करण का केंद्र एक जटिल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवाद था, जो वनीला आर्चर्ड निर्यात से संबंधित था।

इसने प्रतिभागियों को संविदा विधि, अंतरराष्ट्रीय वस्तु-विक्रय तथा यूनाइटेड नेशंस कमीशन आन इंटरनेशनल ट्रेड लॉ के ढांचे और सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के मध्यस्थता नियमों के अंतर्गत मध्यस्थता के सिद्धांतों से जुड़े जटिल प्रश्नों पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।