नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2026। रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और संबंधित यूनिट्स को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीकृत रिक्तियों का विवरण एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन OIRMS (Online Indenting and Recruitment Management System) पर अपलोड करें। इससे केंद्रीय रोजगार सूचना (Central Employment Notice) जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में RRB Bengaluru सहयोग करेगा। खास बात यह है कि इस बार न केवल वर्तमान रिक्त पद भरे जाएंगे, बल्कि बैकलॉग वैकेंसी को भी शामिल किया जाएगा। सामान्य और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के पदों के लिए एक ही संयुक्त विज्ञापन जारी किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
- बीई/बीटेक (इंजीनियरिंग)
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा
- बीएससी डिग्री
- टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट + 10वीं पास
- या PCM विषयों के साथ 12वीं पास
(नोट: यह योग्यता पिछले नोटिफिकेशन के आधार पर है, विस्तृत जानकारी नए विज्ञापन में दी जाएगी।)
आयु सीमा
- टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 33 वर्ष
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी
महत्वपूर्ण बातें
- भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना
- केंद्रीय रोजगार सूचना (CEN) जारी होगी
- बैकलॉग और वर्तमान दोनों पदों को भरा जाएगा
जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर आने जा रहा है। अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें और अपनी तैयारी अभी से तेज कर दें।
READ MORE : असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी