प्रतापगढ़ में एससी वर्ग के मयंक आनंद और सुजीता सरोज बने अफसर, हुआ सम्मान

प्रतापगढ़, 5 अप्रैल 2026। यूपी में प्रतापगढ़ जिले में एससी वर्ग के दो होनहार युवाओं ने यूपीपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें पट्टी ब्लॉक के सलाहपुर गांव के सामान्य परिवार के होनहार मयंक आनंद और कंधारपुर ग्राम की सुजीता सरोज शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा मे सफलता अर्जित कर प्रतियोगी छात्रों खास तौर पर गरीब तबके से आने वाले बच्चों के लिए एक प्रेरणा दी है।

इस सफलता पर एससी एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा मयंक आनंद व सुजीता सरोज को अंगवस्त्रम, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के उत्तर दायित्वों के निर्वहन के लिए सजग कराया गया।

मंच के मार्गदर्शक राकेश कनौजिया ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह आपका पड़ाव नही अभी आपकी मंजिल आईएएस की है। प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश सरोज ने कहा कि ऐसे होनहारो से हमारे समाज को सीख लेनी चाहिए और बच्चो को प्रतिस्पर्धा हेतु बिना किसी दबाव के तैयार करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष दिनेश सरोज ने इस मुकाम को हासिल करने मे आयी समस्याओ के विषय मे जानकारी ली और बच्चो को प्रेरित करने के लिए कहा। सहायक आयुक्त राज्य कर के पद पर चयनित होने वाले मयंक आनंद व प्रथम प्रयास में सफलता हर हासिल करने वाली सुजीत सरोज जिनका सपना आईएएस बनने का है इसका श्रेय अपने भाई, परिवार, माता-पिता व गुरु देते हैं।

इस अवसर पर संगठन के अर्जुन प्रसाद, अरुण कुमार सरोज, जागेश्वर प्रसाद, सीपी. राव, बसंत लाल सरोज, वकील अहमद, हमीद इब्राहिम, अच्छे लाल कनौजिया, जय प्रकाश, राम बहादुर, अमर बहादुर, मयंक आनंद व सुजीता सरोज के माता-पिता सहित परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे।