लखनऊ, 7 अप्रैल 2026। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में टीचिंग फैकल्टी में वैकेंसी निकली है। इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गयी है। अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। वैकेंसी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर तीन पद अलग-अलग विभाग में भरे जा रहे हैं। योग्य एवं इच्छुक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक संस्थान ने 5 अप्रैल से ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर ओपन कर दिया है।
प्रमुख जानकारी
- आवेदन शुरू होने की तारीख : 5 अप्रैल 2026
- आखिरी तारीख : 4 मई 2026 रात 11:59
- ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के 10 दिनों के भीतर फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजनी है।
पोस्ट वाइज वैकेंसी
- प्रोफेसर (एजुकेशन): 01
- एसोसिएट प्रोफेसर (लिंग्विस्टिक्स)। 01
- एसोसिएट प्रोफेसर (हिन्दी लिट): 01
- असिस्टेंट प्रोफेसर (लिंग्विस्टिक्स): 03
- असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी लिट): 02
- असिस्टेंट प्रोफेसर (एजुकेशन): 01
योग्यता
प्रोफेसरः पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय/क्षेत्र में पूरी की हो। साथ में 10 रिसर्च पब्लिकेशन प्रकाशित हुए हों। रिसर्च का कुल स्कोर 120 होना चाहिए। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में 10 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस/कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर पद पर अनुभव होना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर: पीएचडी अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड की साथ पूरी की हो। साथ में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री की होनी चाहिए। न्यूनतम 8 साल टीचिंग/ एकेडमिक रिसर्च आदि का अनुभव हो।
असिस्टेंट प्रोफेसर: मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में पूरी की हो। साथ में यूजीसी द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिली टेस्ट (NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। NET के अलावा SLET/SET देने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट रजिस्टर्ड हों।
योग्यता संबंधित ये डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। टीचिंग फैकल्टी की यह भर्ती सीधी भर्ती है। हालांकि इंस्टीट्यूट शॉर्टलिस्टिंग, एमसीक्यू, राइटिंग स्लिक्स, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि स्टेज चयन प्रक्रिया में शामिल कर सकता है।
कैसे करें आवेदन
- पहले डायरेक्ट लिंक curec.samarth.ac.in पर जाएं।
- यहां आपको केंद्रीय हिंदी संस्थान के अंदर Assistant Professor, Associate Professor, Professor के सामने Apply to this Job का ऑप्शन नजर आएगा।
- यहां आपसे लॉगइन मांगा जाएगा। अगर आप वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो पहले साइड में दिखे Register बटन पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा कोड भरें।
- लॉगइन क्रेंडेंशियल का इस्तेमाल करके पेज पर दोबारा लॉगइन करें।
- अब अपनी पर्सनल, एजुकेशनल संबंधित सभी डिटेल्स भर दें।
फोटो और हस्ताक्षर, स्कैन करके अपलोड करें। कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क भरें और प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सभी पदों पर सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 3000 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए यह शुल्क 1500 रुपये है। आवेदन के दौरान अगर आपको किसी तरह की तकनीकी दिक्कत होती है तो registrarofficekhs1960@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
Read More: रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी