प्रतापगढ़, 10 अप्रैल 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की प्रतिभाएं आये दिन जिले का नाम रौशन कर रही हैं। अब पटटी तहसील के मैनहा गांव के युवा समीर पांडेय, जो वर्तमान में पोस्टमैन पद पर कार्यरत हैं, का चयन इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। समीर पांडेय को मिली इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी है।
समीर पांडेय ने सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
समीर पांडेय ने पोस्टमैन की नौकरी पाने के बाद भी सेल्फ स्टडी से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना जारी रखा। अंतत: उन्होंने एसएससी सीजीएल की परीक्षा क्वालीफाई कर ली। एक दिन पहले एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम घोषित हुआ। समीर पांडेय का चयन इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। समीर उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो सामान्य परिवार के हैं और सेल्फ स्टडी से अपना सपना पूरा करना चाहते हैं।
पूरे प्रतापगढ़ में सफलता की चर्चा
पटटी तहसील क्षेत्र के पूरे बोधराम मैनहा गांव निवासी समीर पांडेय की सफलता की चर्चा पूरे प्रतापगढ़ में है। समीर के पिता संजेश पांडेय अब इस दुनिया में नहीं हैं। समीर ने आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के रुप में चयनित होकर पिता का सपना पूरा किया है।
सामान्य परिवार की पृष्टभूमि से आने वाले समीर के चाचा शिव पूजन पांडेय प्रधानाध्यापक पद पर सेवारत हैं। उन्होंने भतीजें की इस सफलता पर खुशी जताई है। इसके अलावा परिवार के सदाशिव पांडेय, रामचंद्र पांडेय, रामशिरोमणि पांडेय और सुमित पांडेय सहित अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
Read More: प्रतापगढ़ में लेखपाल से अफसर बने राजकमल पांडेय, समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ चयन