लखनऊ, 12 अप्रैल 2026। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रतापगढ़ के विजय मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। विजय मिश्रा ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में 380 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विजय मिश्रा अपनी तुकबंदी और बातों को लेकर चर्चा के केन्द्र में बने रहते हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलकर 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के 380 सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना जताना एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
मीडिया से चर्चा में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह से उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडो का सफाया हुआ है उससे आम जनमानस खुश है।
प्रत्येक गरीब परिवार को मुफ्त राशन और किसानों को सम्मान निधि मिलना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्षता का प्रमाण है कि आज गांव के गरीब परिवार के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अफसर की कुर्सी तक पहुंच रहे हैं। इसका प्रभाव 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।