नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026। SSC में 3003 पदों पर वैकेंसी निकली है। SSC ने यह वैकेंसी Phase 14 Recruitment 2026 के तहत निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास योग्य अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। अनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in चेक कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गयी है। इसकी अंतिम तिथि 04 मई 2026 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित है। यदि आवेदन करते समय कोई गलती हो गयी हो तो उसमें सुधार करने का भी मौका मिलेगा। सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 11 से 13 मई 2026 के बीच खुलेगी।
योग्यता
अगर आपने सिर्फ 10वीं पास की है, तब भी आप अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आप ग्रेजुएट हैं, तो आपके लिए भी कई अच्छे पोस्ट उपलब्ध है। साथ ही Phase 14 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल (पोस्ट के अनुसार) तक होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SSC Selection Phase 14 Recruitment 2026 Notice Check Here
ऐसे करें आवेदन
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Selection Post Phase 14 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
Read also : CRPF कांस्टेबल के 9,175 पदों पर निकली वैकेंसी