प्रयागराज, 28 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन जीव रक्षक (Wildlife Guard) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 708 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
कौन कर सकता है आवेदन
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हों।
- UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड हो।
- न्यूनतम आयु- 18 वर्ष
- अधिकतम आयु- 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट मिलेगी
जरुरी तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी : 23 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू : 30 जून 2026
- लास्ट डेट : 20 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क
UPSSSC की इस भर्ती के लिए सभी कैंडिडेट्स को 25 रुपये देना होगा।
कैसे होगा सेलेक्शन
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी
- PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
यह भर्ती खास तौर पर उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है जो 12वीं पास हैं और PET परीक्षा दे चुके हैं।