यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में 2085 पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

प्रयागराज, 6 मई 2026। यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में 2085 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें टाइपिस्ट से लेकर मैनेजर के पदों तक रिक्तियां हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 रखी गयी है।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • मैनेजर: 65
  • जूनियर मैनेजर: 486
  • बैंक सहायक/कैशियर: 887
  • कंप्यूटर मैनेजर: 10
  • जनरल मैनेजर: 42
  • अकाउंटेंट: 24
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट: 34
  • अकाउंट क्लर्क: 02
  • स्टेनोग्राफर: 23
  • जूनियर असिस्टेंट: 45
  • टाइपिस्ट: 71
  • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल (AE): 32
  • असिस्टेंट इंजीनियर बिजली (AE): 02
  • जूनियर इंजीनियर सिविल (JE): 211
  • जूनियर इंजीनियर बिजली (JE): 07

योग्यता

बैंकिंग पदों के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए कॉमर्स या मैथ्स को प्राथमिकता दी जा सकती है। टेक्निकल पदों के लिए रिलेटेड ट्रेड में बीटेक या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

  • UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Combined Co-operative Banking, Non Banking and Technical Services Examination Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करे।
  • डिटेल्स भरकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • लास्ट में फॉर्म ससबमित करके प्रिंट निकाल लें।