| ऐसे युवा जो रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनकर अपना भविष्य संवारने का सपना देख रहे हैं। उनके लिये बड़ा अवसर आया है। रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर वैकेंसी आयी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। |
नई दिल्ली, 11 मई 2026। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 रिक्त पदों को भरने की वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। लास्ट डेट 14 जून 2026 है। योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे।
योग्यता
- अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है।
- अथवा उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
उम्र सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवरों को 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
कहां कितने पदों पर होगी भर्ती
- मध्य रेलवे : 1400
- पूर्व मध्य रेलवे : 700
- पूर्व तटीय रेलवे : 1625
- पूर्व रेलवे : 608
- उत्तर मध्य रेलवे : 457
- पूर्वोत्तर रेलवे : 105
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे : 1276
- उत्तर रेलवे :740
- उत्तर पश्चिम रेलवे : 600
- दक्षिण मध्य रेलवे : 674
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : 200
- दक्षिण पूर्व रेलवे : 1531
- दक्षिण रेलवे : 250
- दक्षिण पश्चिम रेलवे : 200
- पश्चिम मध्य रेलवे : 541
- पश्चिम रेलवे : 214
- चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स : 06
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पहले सीबीटी 1, सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों चरणों में सफल होने के लिए बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
