रायपुर, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार 13 मई को कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। रायपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कैलाश नचरानी की सुपुत्री कंगना नचरानी ने शानदार अंकों के साथ सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कृष्णा पब्लिक स्कूल, डूंडा कमल विहार की छात्रा कंगना ने असाधारण प्रदर्शन किया है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अकाउंटेंसी विषय में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त करना रही। इसके साथ ही उन्होंने इकोनॉमिक्स में 98, बिजनेस स्टडीज में 97, फिजिकल एजुकेशन में 91 और इंग्लिश कोर में 86 अंक अर्जित किए हैं।
कंगना की इस गौरवशाली उपलब्धि पर उनके घर और स्कूल में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है। कंगना ने बताया कि निरंतर अभ्यास और विषयों के प्रति स्पष्ट समझ ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने भी कंगना की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। राजधानी के व्यावसायिक जगत और परिजनों की ओर से उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।
