वैकेंसी

रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर होगी भर्ती

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मई 19, 2026
3 min read • 1.2k views
RRB Technician Recruitment 2026

नई दिल्ली, 19 मई 2026। रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती होने जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए होगी। रेलवे में तकनीकी पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 6565 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए 323 और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6242 पर रिक्त हैं।

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी और 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण का मिलान जरूर कर लें।

योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)

  • फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / आईटी / इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी डिग्री
  • इन विषयों के संयोजन के साथ बीएससी
  • बीई / बीटेक डिग्री
  • संबंधित विषय में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

टेक्नीशियन ग्रेड-III (S&T ट्रेड)

  • 12वीं पास (फिजिक्स और मैथ्स विषय के साथ) या 10वीं पास के साथ NCVT / SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र

टेक्नीशियन ग्रेड-III (अन्य ट्रेड)

  • 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट

आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 33 वर्ष
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद Level-5 के अंतर्गत आएगा, जिसमें शुरुआती वेतन 29,200 रुपये होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III पद Level-2 के तहत होगा और शुरुआती वेतन 19,900 रुपये रहेगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
  • एससी/एसटी /पीडब्ल्यूडी: 250 रुपये
  • फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।