SBI ने निकालीं अप्रेंटिस की 7150 नौकरियां, करें आवेदन

नई दिल्ली, 20 मई 2026। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो भारतीय स्टेट बैंक से जुडकर अपना करियर बनाना चाह रहे हैं।

योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट SBI Careers Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू है। SBI अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास 1 अप्रैल 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। बिना ग्रेजुएशन वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

  • भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवार का जन्म 01 अप्रैल 2006 या उससे पहले तथा 02 अप्रैल 1998 या उसके बाद होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना चाहिए।
  • जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित भाषा पढ़ी है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300 तय किया गया है।
  • एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे होगा चयन

  • चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में 60 मिनट में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता तथा तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता से 25-25 अंक के प्रश्न शामिल होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन आईडी बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।