नई दिल्ली, 20 मई 2026। बैंक आफ बड़ौदा (BOB) ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर वैकंसी निकाली है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। जो अभ्यर्थी बैंक आफ बड़ौदा (BOB) से जुड़कर अपना करियर बनाना चाह रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका है।
योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- NATS के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
शुल्क
आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये + जीएसटी शुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी देना होगा। वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला/ट्रांसजेंडर) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये + जीएसटी निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- पहले NATS के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद NAPS के अधिकारिक पोर्टल पर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करें।
यहां देखें : नोटिफिकेशन का पूरा विवरण
