रेलवे ने निकाली वैकेंसी, ASO के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली, 27 मई 2026। भारतीय रेलवे ने SSC CGL 2026 के जरिए ASO बनने का शानदार मौका दिया है। SSC CGL 2026 की आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तक है। अभ्यर्थी SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ASO के बारे में

  • रेलवे में एएसओ की नौकरी पूरी तरह से एक डेस्क जॉब (ऑफिस वर्क) है।
  • इसमें आपको कोई फील्ड वर्क या शिफ्ट में काम नहीं करना होता।
  • रेलवे की नई नीतियों, प्रोजेक्ट्स, बजट और सर्कुलर से जुड़ी फाइलों को तैयार करना होता है।
  • इन फाइलों को अपने सीनियर अधिकारियों (जैसे- सेक्शन ऑफिसर या अंडर सेक्रेटरी) के पास भेजना होता है।
  • संसद सत्र के दौरान जब रेलवे से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, तो उनके सटीक जवाब और डेटा तैयार करने में एएसओ की मुख्य भूमिका होती है।
  • आम जनता द्वारा रेलवे से जुड़ी जो आरटीआई मांगी जाती हैं, उनके आधिकारिक जवाब तैयार करना।

ASO के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो।
  • इस पद के लिए आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की सरकारी छूट मिलती है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

ASO की सैलरी डिटेल्स

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे में ASO पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। पे लेवल 7 की सैलरी 44900 से 142400 रुपये प्रति महीने होगी। इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती है।