SBI में 7150 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई की लास्ट डेट बढ़ी

नई दिल्ली, 8 जून 2026। SBI में 7150 पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई की लास्ट डेट बढ़ गयी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जून 2026 कर दिया गया है। जिन युवाओं का फॉर्म किसी वजह से छूट गया था, उन्हें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक से जुड़ने और काम सीखने का एक और सुनहरा मौका मिल गया है।

योग्यता क्या होनी चाहिए

  • कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए।
  • सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

यह कोई परमानेंट सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि यह 1 साल का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम (Apprenticeship) है। इस 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान आपको बैंक के कामकाज को बारीकी से सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही हर महीने 15,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां Engagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) का लिंक खोलें।
  • Apply Online पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपना बेसिक डिटेल भरें।
  • इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।