नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें बी एन रेड्डी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गयी है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार 1 जुलाई 2026 को यह जानकारी दी। श्री घोष विदेश सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं और शिकागो में भारत के महावाणिज्यदूत हैं।
