एचडीएफसी इर्गो ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की

रायपुर, 22 जुलाई 2026। भारत में प्राइवेट सेक्टर की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा और सुकमा जिलों में ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) लागू करने के लिए अधिकृत किया है।

इन जिलों में इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत अधिसूचित निम्नलिखित फसलों के लिए किया जाएगा, जिनके लिए फसलों के अनुसार अंतिम तिथियाँ भी जारी कर दी गई हैं। पीएमएफबीवाई + ए1: जी18 खरीफ 2026 जिले और फसल के अनुसार बीमा की राशि और किसान के लिए प्रीमियम की दर, प्रति हेक्टेयर।

पीएमएफबीवाई योजना में किसानों को सूखा, बाढ़, अकाल, भूस्खलन, चक्रवात, तूफान, ओलावृष्टि, सैलाब, कीट, बीमारियों आदि जैसे कई बाहरी प्रकोपों से फसल को होने वाले नुकसान पर बीमा की सुरक्षा मिलती है।

फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए, राज्य सरकार इस योजना के लिए अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों पर फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) की योजना बनाकर उसका संचालन करेगी। यदि संचालित किए गए सीसीई में पैदावार के आँकड़े कम पाए जाते हैं, तो माना जाएगा कि किसान को फसल का नुकसान हुआ है, और इस नुकसान के लिए किसान को क्लेम दिया जाएगा।

इस योजना में फसल चक्र के हर चरण के लिए बीमा कवर मिलेगा, जिसमें कटाई-पूर्व, कटाई के दौरान और कटाई के बाद के जोखिम शामिल हैं। पीएमएफबीवाई योजना के अंतर्गत आने वाली सभी फसलें छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विभाग से स्वीकृत हैं।

बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा और सुकमा जिलों के किसान अपने जिले में स्थित बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या अधिकृत एचडीएफसी इर्गो एजेंट से संपर्क करके ऊपर सूचीबद्ध फसलों के लिए पीएमएफबीवाई योजना के अंतर्गत बीमा करा सकते हैं।

बीमा कवर लेने की अंतिम तिथि कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान इस योजना का लाभ किसान ऐप पर लॉग इन करके या वेबसाइट पर सेल्फ-एनरोलमेंट करके भी ले सकते हैं।