छत्तीसगढ़

अमित बघेल अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और यज्ञदत्त मंत्री निर्वाचित

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 28, 2024
1 min read • 1.2k views
अमित बघेल अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और यज्ञदत्त मंत्री निर्वाचित

रायपुर, 28 दिसंबर 2024। अमित बघेल अभाविप की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष और यज्ञदत्त वर्मा प्रदेश मंत्री निर्वाचित घोषित किये गये हैं। इनका निर्वाचन सत्र 2024-25 के लिए किया गया है। यह घोषणा शनिवार को अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर से की गई। निर्वाचन अधिकारी अरुण गुप्ता ने बताया कि दोनों पदों का कायर्काल एक वर्ष का रहेगा।

दोनों पदाधिकारी दिनांक 3 से 5 जनवरी 2025 को आयोजित अभाविप छतीसगढ़ के राजनांदगांव में ही संपन्न होने वाले 57वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। अमित बघेल बिलासपुर के निवासी हैं। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में बीई की शिक्षा पश्चात एमटेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में 10 वर्ष तक सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्य किया।

वतर्मान में अमित बघेल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्ष 2008 से परिषद के सदस्य हैं। परिषद में बिलासपुर महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कायर्कारिणी सदस्य, विभाग सहप्रमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का आपने निर्वहन किया।

सत्र 2022- 23 तथा सत्र 2023-24 में भी अमित बघेल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे। यज्ञदत्त वर्मा मूलत: कबीरधाम जिले के निवासी है। वतर्मान में वह रायपुर महानगर संगठन मंत्री और प्रदेश मंत्री है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।