रायपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को संवाद के आडिटोरियम में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में 14 नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति प्रदान किया है। इनमें से 9 कालेजों में इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में पैरा मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर इसी सत्र से सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में पैरा मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह भी बताया कि इसकी डिग्री आयुष यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की जाएगी। इसकी मान्यता पूरे देश में होगी।
