रायपुर, 2 अगस्त 2026। सुहिणी सोच संस्था द्वारा आयोजित ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कार्यक्रम शनिवार 1 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे विमतारा हॉल, रायपुर में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सावन की फुहार के बीच सास-बहू के प्रेम का यह अनूठा संगम सभी के लिए यादगार बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाभी मां के कर-कमलों से दीप प्रज्वलन, झूलेलाल आरती एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। शुरुआत में दर्शकों के लिए मजेदार प्रश्न-उत्तर रखे गए, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया।
मुख्य आकर्षण सास-बहू की 12 जोड़ियों का रैंपवॉक एवं टैलेंट राउंड रहा। सुहिणी सोच की सदस्यों ने भी रैंपवॉक किया और एक धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। सभी 12 जोड़ियों को विभिन्न आकर्षक टाइटल से सम्मानित किया गया।
मनीषा सचदेव और रिया सचदेव की जोड़ी विजेता रही। काजल सचदेव और कृषा सचदेव की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में ‘सावन क्वीन’ का ताज निकिता रेलवानी को पहनाया गया।
इसके बाद ग्रैंड तंबोला आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को सिल्वर एवं गोल्ड उपहार प्रदान किए गए। साथ ही तीन लकी ड्रॉ भी निकाले गए।
कार्यक्रम में मेंटर सीए चेतन तारवानी एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीचंद सुंदरानी , जितेंद्र बडवानी , सुदेश मंधान , मन्नूलाल , राजू भाई तारवानी एवं लधाराम नैनवानी जी उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायक शब्दों में सीए चेतन तारवानी ने कहा कि सास-बहू यदि एक-दूसरे का सम्मान करें, तो रिश्तों में मिठास, घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि एक के क्रोधित होने पर दूसरे का शांत रहना कई समस्याओं का सरल समाधान है।
सुहिणी सोच की संस्थापिका मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी एवं आईपीपी दीक्षा बुधवानी ने अपने उद्बोधन में संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस प्रोग्राम के डायरेक्टर महक होतवानी, ईशानी तोतलानी, जूही दरयानी, रेखा पंजवानी, स्नेहा बुधवानी, जागृति जोतवानी, पाखी मटलानी, सोनिया हेमनानी एवं पूजा हिंदुजा थे।
डॉ मनीषा शर्मा, डॉ दीप्ति मिश्रा एवं सपना जैन ने जज की भूमिका निभाई। अंत में सचिव रेणु कृष्णानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह
जानकारी मीडिया प्रभारी रेखा पंजवानी और ज्योति बुधवानी ने दी।
