Join US

छत्तीसगढ़ के छह नये जिलों में जिला खेल अधिकारी के पद स्वीकृत

रायपुर, 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में गठित छह नये जिलों में जिला खेल अधिकारी के पद स्वीकृत किए गए हैं। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को दी।

नया रायपुर स्थित संवाद के आडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेल विभाग के उपलब्धियों की जानकारी देने से पहले मीडिया से कहा कि प्रदेश में गठित छह नये जिलों में आज ही खेल अधिकारी के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसका आदेश निर्गत कर दिया गया है।

सभी नये जिलों में जिला खेल अधिकारी के पद स्वीकृत होने से वहां की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इस मौके पर खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और उप संचालक रश्मि कुमारी उपस्थित रहीं।

जिन छह नये जिलों में जिला खेल अधिकारी के पद स्वीकृत किए गए हैं उनमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, खैरागढ़, सारंगढ़ -बिलाईगढ़, महेन्द्रगढ़ -चिरमिरी, सूरजपुर और गंडई छुईखदान शामिल हैं।