Join US

सालेम इंग्लिश स्कूल ने फहराया 300 फीट लंबा तिरंगा

रायपुर, 13 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा अभियान को पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ समर्थन देते हुए सालेम इंग्लिश स्कूल ने ऐतिहासिक पहल की। स्कूल के शिक्षकों-बच्चों और प्रबंधन ने 300 फीट लंबे विशाल तिरंगे को पूरे गर्व और सम्मान के साथ फहराया।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रुपिका लारेंस के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य आयोजन ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का अद्भुत संदेश दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में श्रीमती सुषमा कुमार विशप डायोसिस आफ छत्तीसगढ़, नितिन लारेंस वाइस चेयरमैन सचिव डायोसिस आफ छत्तीसगढ़, जयदीप राबिन्सन, श्रीमती रुचि धर्मराज, जान राजेश पॉल, केके सिंग, मधु मसीह, आशिमा वानी, समीर हिजकेल, शुभ वानी समेत अन्य लोग शामिल रहे।