फिल्म

सन नियो लेकर आ रहा है ‘राजनंदिनी’

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 16, 2026
1 min read • 1.2k views
9275003

मुंबई, 16 अगस्त 2026। कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले, तो उसे कोई नहीं रोक सकता। ऐसे ही रहस्यों और किस्मत से जुड़ी एक अनोखी कहानी सन नियो लेकर आ रहा है अपना नया शो ‘राजनंदिनी’। यह शो सुपरनैचुरल ड्रामा, रोमांस और रहस्य का शानदार मेल है, जो दर्शकों को एक अलग और रोमांचक अनुभव देगा।

इस भव्य कहानी में नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। वे राजनंदिनी का किरदार निभा रही हैं। राजनंदिनी एक ऐसी लड़की है जिसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब किस्मत उसे उस जगह वापस बुलाती है, जहाँ से उसे बचपन में दूर कर दिया गया था। जैसे-जैसे सालों पुराने राज़ खुलते हैं और रहस्यमयी शक्तियाँ जागने लगती हैं, राजनंदिनी खुद को ऐसे सफर पर पाती है, जिसे उसने कभी नहीं चुना, लेकिन जिसे अपनाना उसकी किस्मत में लिखा है।

‘राजनंदिनी’ के साथ सन नियो एक ऐसी नई कहानी लेकर आ रहा है, जिसमें सुपरनैचुरल रहस्य, गहरे जज़्बात और रोमांस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। छिपे हुए राज़ और रहस्यमयी शक्तियों से भरी यह कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी।

देखते रहिए ‘राजनंदिनी’ जल्द ही सिर्फ सन नियो पर, जहाँ किस्मत, प्यार और रहस्यमयी शक्तियाँ मिलकर रचेंगी एक अनोखी कहानी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।