Join US

डाक विभाग में 24000+ पदों पर जीडीएस की बंपर भर्ती, करें आवेदन

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। डाक विभाग में नौकरी करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है। इंडिया पोस्ट ने जुलाई सेशन-II के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की बंपर भर्ती की घोषणा कर दी है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक की 24000 से अधिक वैकेंसी निकली है। इंडिया पोस्ट ने इससे जुड़ा आधिकारिक भर्ती विज्ञापन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी किया गया है।

डाक विभाग ने जीडीएस सेक्शन की यह भर्ती देशभर में अपनी अलग-अलग डिवीजन और सर्किलों के लिए निकाली है। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के किए जाएगा। 10वी के नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

GDS भर्ती के लिए योग्यता

  • मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं तक पढ़ाई पूरी की हो। जिसमें मैथ और इंग्लिश सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स हासिल किए हों।
  • कैंडिडेट ने 10वीं तक स्थानीय भाषा की पढ़ाई भी की हो। किस राज्य कौन सी लोकल लैंग्वेज आनी चाहिए। इसकी जानकारी इंडिया पोस्ट ने डिटेल में नोटिफिकेशन में बताई भी है।
  • न्यूनतम उम्र कम से कम 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है।
  • डाक विभाग द्वारा ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल, ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी को 13 साल, एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी को 15 साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • आरक्षण का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड करने होंगे।
  • अभ्यर्थी को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
  • साइकिल चलानी भी आती हो।
भर्ती बोर्डभारतीय डाक विभाग (India Post)
सेशनग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन इंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026
पदब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM)/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/ डाक सेवक
रिक्तियां24000+
ऑफिशियल वेबसाइटindiapost.gov.in
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख2 सितंबर 2026-21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक
रजिस्ट्रेशन/आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि23 सितंबर 2026-24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक
योग्यता10वीं पास
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशनIndia Post GDS July Notification 2026 PDF

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। कैंडिडेट्स को सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो अभ्यर्थियों के 10वीं में मिले अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। टाई होने की स्थिति में डिपार्टमेंट अन्य क्राइटेरिया भी सेलेक्शन के लिए फॉलो कर सकता है। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट सर्किलवाइज जारी की जाती है। जिसके बाद अभ्यर्थियों को अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ डिवीजनल हेड उपस्थित होना होता है। इसके बाद आगे नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाती है।