Join US

रक्षाबंधन पर मिनी मार्वेल्स के बच्चों को मिला डेका और डॉ रमन का आशीर्वाद

रायपुर, 27 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित मिनी मार्वेल्स स्कूल प्रबंधन ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बच्चों को लेकर लोकभवन और विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचा। स्कूल के बच्चों ने लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष आवास पर अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को रक्षा सूत्र बांधा।

बच्चों से मिलकर राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह खुश नजर आये। दोनों महानुभावों ने बच्चों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ रमन सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व भारतीय संस्कृति का ऊंचाई प्रदान करते हैं। नई पीढ़ी को ऐसे पर्व संस्कार प्रदान करते हैं।

इस मौके पर मिनी मार्वेल्स स्कूल की संस्थापक अनुभूति श्रीवास्तव ने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया।