छत्तीसगढ़

डॉ. वैशाली प्रकाश ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 31, 2024
1 min read • 1.2k views
डॉ. वैशाली प्रकाश ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

रायपुर, 31 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डॉ. वैशाली प्रकाश गवारले ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। उन्हें यह उपाधि श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय धनेली रायपुर द्वारा प्रदान की गयी।

शोध का विषय रायपुर एंव दुर्ग सम्भाग के पूर्व बाल श्रमिकों की शैक्षिक, आर्थिक व पारिवारिक समस्यायों पर अध्ययन रहा। शोधकार्य निर्देशक डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु और सहायक निर्देश्क डॉ. उत्तम कुमार पांडा विभागाध्यक्ष विधि एंव समाजशास्त्र विभाग हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रहे।

वैशाली जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर शाखा प्रबंधक प्रकाश कुमार गवारले की पत्नी हैं। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर, सास, पति, और दोनों बच्चों को दिया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।