रायपुर, 5 सितंबर 2026। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल और नवीन लोधा की उपस्थिति रही।
फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर ने संस्था के उद्देश्यों एवं वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन महिलाओं एवं बच्चों के शिक्षा, कौशल विकास, कला, खेल एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने, महिलाओं को सिलाई एवं कौशल प्रशिक्षण देने तथा कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा, खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को भविष्य में और व्यापक स्तर पर समाजसेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, बच्चों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
