प्रतापगढ़, 7 सितंबर 2026। एक और प्रतिभा ने प्रतापगढ़ को फिर गौरवान्वित किया है। जिस प्रतिभा का हम जिक्र करना चाह रहे हैं वह हैं डॉ. संतोष शुक्ल। डॉ. संतोष शुक्ल को आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान 2026 से नवाजा गया है। शुक्ल का यह सम्मान शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। श्री शुक्ल प्रतापगढ़ के निवासी हैं और वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयागराज के प्रधानाचार्य हैं। वे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री भी हैं।
शुक्ल को यह सम्मान 6 सितंबर 2026 को अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘प्रतिभा अलंकरण दिवस’ कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन एआरएस परिवार ने किया। एआरएस परिवार के निदेशक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने डॉ. शुक्ल के शैक्षिक, शोध, लेखन और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।
डॉ. संतोष कुमार शुक्ल अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों के लेखक और 7 पुस्तकों के रचनाकार के रूप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
सम्मान मिलने पर डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है।
इसे भी पढ़ें : राजा भैया से मिले हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, लिया आशीर्वाद
