रायपुर, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ करन लेखवानी ने नीट पीजी में शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने नीट पीजी परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर 625वीं रैंक हासिल की। डॉ करन को मिली इस सफलता पर उनके घर, रिश्तेदार और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
डॉ करन लेखवानी के पिता डॉ ओ.पी लेखवानी कान-नाक और गला रोग के विशेषज्ञ और माता डॉ संगीता लेखवानी स्त्री रोग की प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। डॉ करन लेखवानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता और बड़े भाई को दिया है। बड़े भाई वर्तमान में डी.एम इंटरवेंशनल रेडियोलोजी कर रहे हैं।
