खेल

छत्तीसगढ़ की रणजी टीम घोषित, अनुज तिवारी चुने गए कैप्टन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 26, 2026
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ की रणजी टीम घोषित

रायपुर, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने रणजी ट्राफी 2026-27 के पहले चार मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर 19 सदस्यी टीम की घोषणा कर दिया है। रायपुर के अनुज तिवारी को टीम का कैप्टन चुनाव गया है। यह टीम 11 अक्टूबर से होने वाले बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्राफी में हिस्सा लेगी।

टीम में अजय मंडल, अमनदीप खरे, अनुज तिवारी, आशुतोष सिंह, आयुष पांडेय, देव आदित्य सिंह, धर्मेन्द्र सिंह जडेजा, जयंत यादव, मयंक वर्मा, मोहम्मद सोहेल, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संदीप, सानिध्य, संजीत देसाई, सौरभ मजुमदार, वासुदेव बरेठ और विकल्प तिवारी शामिल हैं।

पहला मैच सौराष्ट और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच 11 से 14 अक्टूबर तक राजकोट में खेला जाएगा। दूसरा मैच पंजाब और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच 18 से 21 अक्टूबर के बीच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीसरा मैच छत्तीसगढ़ और आन्ध्रा के बीच 26 से 29 अक्टूबर के बीच रायपुर में खेला जाएगा। चौथा मैच छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के बीच 2 से 5 नवंबर तक रायपुर में खेला जाएगा। पांचवा मैच कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के बीच 17 से 20 जनवरी तक बेलगाम में खेला जाएगा। छठां मैच असम और छत्तीसगढ़ के बीच 24 से 27 जनवरी तक फुलुंग में खेला जाएगा। सातवां मैच छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच 1 से 4 फरवरी के बीच रायपुर में खेला जाएगा।

ये है टीम और मैच की तिथि का विवरण

Ranji Team 1
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news