शिक्षा

सीएमएस प्रधानाचार्या दीपाली गौतम को मिलेगा एजुकेशन लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 27, 2026
1 min read • 1.2k views
सीएमएस प्रधानाचार्या दीपाली गौतम

लखनऊ, 27 सितंबर 2026। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम को प्रतिष्ठित ‘एजुकेशन लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2026-27’ के लिए चयनित किया गया है। देश की प्रमुख शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वल्र्ड द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार तथा विद्यार्थियों के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ प्रधानाचार्याओं को सम्मानित करता है।

श्रीमती दीपाली गौतम ने इस सम्मान पर गर्व की अनुभूति के साथ कहा कि इस पुरस्कार ने एक विद्यालय प्रमुख के रूप में उनकी जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के ‘जय जगत’, सार्वभौमिक मूल्यों, वैश्विक समझ, उत्कृष्टता एवं मानवता की सेवा के आदर्श उनके कार्य का निरंतर मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सीएमएस की प्रबंध निदेशिका, प्रो. गीता गांधी किंगडन ने श्रीमती गौतम को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व शैक्षिक स्तर को निरंतर बेहतर बनाने, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका, डॉ. भारती गांधी ने भी श्रीमती गौतम को बधाई दी और संस्था के प्रति उनके समर्पण, बच्चों के प्रति स्नेह तथा अनुशासन, मूल्यों एवं चरित्र-निर्माण पर उनके विशेष जोर की सराहना की।

सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशन्स, ऋषि खन्ना ने बताया कि श्रीमती दीपली गौतम को यह पुरस्कार एजुकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स अवॉर्डस 2026-27 समारोह में नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।