रायपुर, 30 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की युवा शीतल गुप्ता ने ब्यूटी आइकन की स्पर्धा में परचम लहराया है। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘Beauty Icon India Global–Season 7’ में शीतल गुप्ता ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन होटल हुकम्स ललित महल में किया गया था।
27 सितंबर 2026 को आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में फैशन, सिनेमा और ग्लैमर वर्ल्ड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। शीतल गुप्ता इससे पहले ‘श्रीमती छत्तीसगढ़ धरोहर’ प्रतियोगिता में ‘मिसेज बेस्ट पर्सनालिटी’ का टाइटल भी अपने नाम कर चुकी हैं।
अब इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर मिली इस शानदार कामयाबी से उन्होंने साबित कर दिया है कि लगन और आत्मविश्वास हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। अपनी इस सफलता पर शीतल ने ‘आर्ना फाउंडेशन’ की अध्यक्ष रूना शर्मा और पूरी आयोजन टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ऐसे मंच महिलाओं के हुनर को पहचान देने और उन्हें समाज में एक नया मुकाम दिलाने का काम करते हैं। शीतल गुप्ता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
