खेल

जामुलकर ने संभाली रायपुर शहर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की कमान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 2, 2025
1 min read • 1.2k views
जामुलकर ने संभाली रायपुर शहर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की कमान

रायपुर, 2 जनवरी 2025। साल 2025 की शुरुआत में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की कमान एम जामुलकर को सौंपी गयी है। अब तक यह कार्य देख रहे पॉवर कंपनीज के रायपुर शहर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम का स्थानांतरण हो गया है।

गुरुवार 2 जनवरी को श्री नेताम ने श्री जामुलकर को रायपुर शहर क्षेत्र का पदभार सौंपा। इसी के साथ नवपदस्थ मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ का आदान प्रदान कर परस्पर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

श्री जामुलकर ने कंपनी द्वारा सौंपे गये इस दायित्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि नये वर्ष मे प्रवेश के साथ नई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे। रायपुर शहर क्षेत्र की विद्युत विकास की गति को आगे बढ़ाने में टीम के साथ सतत प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा सहित अति महा प्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश मिश्र, गोविंद पटेल एवं श्रीमती अनामिका मंडावी ने मुख्य अभियंता श्री जामुलकर को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

दुर्ग में पदस्थ रहे जामुलकर

जामुलकर को दुर्ग क्षेत्र से स्थानांतरित कर रायपुर शहर क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है। वे विगत 4 वर्ष से दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ थे इसके पूर्व वे मुख्य अभियंता ओएंडएम व राजस्व (रायपुर) की बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

एम जामुलकर बीई इलेक्ट्रिकल है। उन्होंने वर्ष 1992 में ग्रेजुएट ट्रेनी व 1993 मे सहायक अभियंता के नियमित पद पर विद्युत मंडल में सेवाए प्रारंभ की। सेवाकाल के दौरान प्रदेश के बड़े शहर रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और दुर्ग में सेवाएं दीं।

वर्ष 2007 में केन्द्रीय स्तर पर राजस्व वृद्धि हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2019 में मुख्य अभियंता राजस्व रायपुर में पदस्थापना मिली, दुर्ग मुख्य अभियंता कायर्काल के दौरान पहली बार नेहरू नगर में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र को 8 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर चार्ज किया गया। अब वे नव पदस्थापना रायपुर शहर क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।