छत्तीसगढ़

आनलाइन बैटिंग किंग सौरभ चन्द्राकर के भारत लाये जाने से हड़कंप, कई रसूखदारों के चेहरे उड़े

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 1, 2026
1 min read • 1.2k views
आनलाइन बैटिंग किंग सौरभ चन्द्राकर के भारत लाये जाने से हड़कंप, कई रसूखदारों के चेहरे उड़े

रायपुर, 1 नवंबर 2026। आनलाइन बैटिंग किंग सौरभ चन्द्राकर के भारत लाये जाने से छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। यहां के कई रसूखदारों के चेहरे की रंगत उड़ गई है। करीब 6000 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी वाले इस स्कैम में नेता, अफसर और कलाकारों की तिकड़ी शामिल थी।

सौरभ चन्द्राकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिले का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वह दुबई में रहकर आनलाइन महादेव बैटिंग ऐप का संचालन कर रहा था। इस ऐप केस में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर संरक्षण देने के आरोप लगे थे। कई पुलिस अधिकारी भी इस मामले में शक के दायरे में रहे। इंस्पेक्टर और कांस्टेबल स्तर के कुछ कर्मचारियों पर ऐक्शन भी हो चुका है।

कई आईएएस और आईपीएस पर भी इस ऐप को संरक्षण देने का आरोप लग चुका है। दुबई में रह रहे सौरभ चन्द्राकर ने अपनी शादी में छत्तीसगढ़ से कुछ लोगों को दुबई ले गया था, उसमें कई नेता, पत्रकार और अधिकारी शामिल रहे। किसी को इस बात की आशंका नहीं थी कि यह मामला इतना तूल पकड़ेगा और सौरभ चन्द्राकर को पकड़कर भारत लाया जाएगा।

हलांकि अब सौरभ चन्द्राकर को सीबीआई की स्पेशल टीम भारत ला चुकी है। 2 नवंबर 2026 को उसे रायपुर में सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। आशंका है कि सौरभ चन्द्राकर से अब सीबीआई सारे राज निकालेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।