रायपुर, 2 नवंबर 2026। महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चन्द्राकर को सीबीआई की विशेष टीम लेकर सोमवार को रायपुर पहुंच गयी। मंगलवा की दोपहर उसे सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें दुर्ग जिले के भिलाई कैंप मदर टेरेसा नगर के मूल निवासी सौरभ चंद्राकर की पिछले दो सालों से से अधिक समय से तलाश चल रही थी।
वह दुबई में बैठकर अवैध आनलाइन महादेव सट्टा ऐप का संचालन कर रहा था। एक दिन पहले ही सीबीआई की विशेट टीम उसे ओमान से प्रत्यार्पित कराकर भारत लाई थी। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करना था किंतु कानूनी औपचारिकताएं पूरी न हो पाने के कारण अब उसे मंगलवार की दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
READ MORE: महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, रायपुर की कोर्ट में होगी पेशी

