छत्तीसगढ़

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी पहुंचे सांसद डॉ. हेमांग जोशी, युवाओं को पढ़ाया संस्कार का पाठ

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 23, 2026
1 min read • 1.2k views
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी पहुंचे सांसद डॉ. हेमांग जोशी

रायपुर, 23 नवंबर 2026। वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी सोमवार 23 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी पहुंचे। वे यहां आयोजित युवा जोहार-विकसित भारत @2047 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में राज्य सरकार के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष , शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें विकसित भारत @2047 के संकल्प से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं एवं समाचारों पर आंख मूंदकर विश्वास करने के बजाय उनकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं सकारात्मक सोच अपनाने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कमल प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी में अपार क्षमता, ऊर्जा एवं प्रतिभा है। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और कौशल विकास के माध्यम से युवा अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने करियर के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अतिथियों ने छात्रों के साथ विचार साझा किए और उन्हें राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अतिथियों के विचारों एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच एवं विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।