रायपुर, 23 नवंबर 2026। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली आदिवासी ज्ञान परंपरा और मीडिया पर मंथन करेंगे। 5 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय संगोष्ठी- विकसित भारत@2047 में आदिवासी ज्ञान परंपरा व मीडिया : संभावनाएं , चुनौतियां और भविष्य की दिशाएं गढ़चिरौली में होगी। कुलपति प्रो. दयाल ने कुलसचिव को निर्देशित किया है कि संगोष्ठी में सहभागिता हेतु शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं प्रतिनिधिमंडल तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करें।
ग्रामीण, आदिवासी व वनवासी क्षेत्र में अवस्थित गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रशांत बोकारे रायपुर प्रवास में केटीयू कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल से भेंट की। कुलपतियों ने एमओयू के सफल एवं वास्तविक क्रियान्वयन पर गहन मंथन किया। विशेषकर ग्रामीण, जनजातीय एवं वनवासी स्तर पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच अंतरराज्यीय विचारों व विमर्शों को ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी आदान-प्रदान हो सके। इस साझेदारी से संगोष्ठियों, शोध, प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान के माध्यम से ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा देगी। इस अवसर पर डॉ. विद्या बोकारे और श्रीमती लिली दयाल उपस्थित रहे।

